बीएसए रोड के आरएस गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियों सहित सात गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके स्थित आरएस गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया, जहां से चार युवतियों को हिरासत में लिया गया और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब हो कि एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर गेस्ट हाउस पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिससे देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, आरएस गेस्ट हाउस में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई। हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
रविवार सुबह एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि जनपद में अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्ती का समर्थन किया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment