खनिज अधिकारी और इंस्पेक्टर की जोड़ी साड़ी खादर में करा रही अवैध खनन

SHARE:

कर्मचारी ने भेजी अधिकारियों के आवभगत की वीडियो फुटेज
इंस्पेक्टर स्वयं बने बड़के चैनल के पत्लकारों और खदान संचालक के मध्यस्थ
बांदा। जनपद में साड़ी खदान एक में लगातार हो रहा अवैध खनन और प्रतिदिन फर्राटा भरती सैकड़ों बिना वैध प्रपत्रों के ओवरलोड गाड़िया जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर शुक्रवार और शनिवार अलग अलग दोनों दिनों में पहुंचे खनिज अधिकारी व माइनिंग इंस्पेकर जिनके आंखों में काली पट्टी बधी थी जिस वजह से उनके सामने से ही दर्जनों ओवर लोड गाड़िया निकलती दिखाई दीं लेकिन कार्यवाही करने की उनकी हिम्मत नहीं पड़ी और वह अपना मिठाई का डिब्बा और ढाई लाख का लिफाफा लेकर बैरंग वापस लौट आए, यह पूरी जानकारी शनिवार को खदान में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने दी इतना ही नहीं इंस्पेक्टर गौरव गुप्ता स्वयं खदान संचालक और कुछ बड़के चैनलों के पत्तलकारों के बीच लेनदेन को लेकर मध्यस्थता का भी काम कराते है।
ग्रामीणों के अनुसार यहां जिले में सबसे ज्यादा अवैध खनन हो रहा है खनन माफिया खनन की पराकाष्ठा को पार करते हुए हमीरपुर सीमा क्षेत्र तक खनन कर रहा है और हम लोग सिर्फ मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे है क्योंकि इन खदान संचालको के आगे बोलने की हमारी हिम्मत नहीं है और हम लोग अपने परिवार का पेट पालने के लिए यहां नौकरी कर रहे है अगर हमने कही विरोध किया तो पता नहीं हमारे साथ यह लोग क्या करेंगे ऐसा हमें समय समय पर धमकी भी दी जाती है इसीलिए हम चुपचाप छलनी होती नदी और निकलती जलधारा से बालू और बर्बाद होता लाखों लीटर पानी जिससे वह दिन दूर नहीं जब हमें अपने बच्चों को पालने के लिए कही और पलायन करना पड़ेगा ।
यहां पर सबसे ज्यादा प्रभावशाली एक ही व्यक्ति है जिसका नाम अंकित सिंह है जो नेता नगरी में अपना वर्चस्व दिखाकर स्थानीय प्रशासन पर रौब झाड़ता है और पैसे के बल पर सबका मुंह तुरंत बंद कर देता है क्योंकि शिकायत पर अधिकारी आते तो है लेकिन सिर्फ अपना हिस्सा लेने।
खदान के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण ने मीडिया को भेजे गए फोटो और वीडियो जो साक्ष्य के तौर पर रख लिए गए है जिन्हें समय आने पर वायरल भी किया जाएगा जिसमें साफ तौर पर देखा गया कि जब इंस्पेक्टर और खनिज खदान का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें पहले ही रोक लिया गया और एकांत के एक कमरे में बैठा कर उनकी आवभगत की जा रही है आवभगत के बाद अधिकारी अपना हिस्सा लेकर सरकारी गाड़ी में बैठकर बैरंग अपने ऑफिस को लौट आए।
जिस पर अब ग्रामीणों को सिर्फ जिले के नए जिलाधिकारी से न्याय की आस रह गई है क्योंकि स्थानीय प्रशासन से लेकर जिले का पूरा खनिज विभाग इस समय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हुआ है इतना ही नहीं किसानों ने दबी जुबान आरोप लगाते हुए बताया कि जिले में जब तक खनिज अधिकारी और इंस्पेक्टर गौरव गुप्ता है तब तक जिले में ओवर लोड परिवहन और अवैध खनन में लगाम नहीं लग पाएगी । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुत दिनों से जमे खनिज इंस्पेक्टर जो खनन की सभी गतिविधियों से भली भांति वाकिब है और जिले में आज जितना भी अवैध खनन परिवहन हो रहा है उसमें कही न कहीं लोकेशन देने तक में इन्हीं का हाथ है यही कारण रहा है कि जनपद में कई जिलाधिकारी आए लेकिन कोई भी जिलाधिकारी अवैध खनन में रोक लगा पाने में कामयाब नहीं हो पाया क्योंकि विभाग के अंदर ही विभीषण बैठा है इसलिए अब देखने वाली बात यह होगी कि जनपद के नए जिलाधिकारी कौन सा रवैया अपनाते हुए जनपद के अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन पर लगाम लगाने में कामयाब होगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment