अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रेणुकूट। पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां प्रदान कीं। इस दौरान पिपरी, रेणुकूट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और निःशुल्क सेवा का लाभ उठाया। डॉक्टर पटेल ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि इन दिनों वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है, ऐसे में स्वच्छता, संतुलित खानपान और समय पर इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की सलाह दी। आश्रम संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने बताया कि आश्रम में प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले तथा जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इससे उन मरीजों को बड़ी राहत मिलती है, जो आर्थिक अभाव के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







