मथुरा की डाक्टर सुधा लांबा बनी ’मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2026

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। मथुरा की डॉ. सुधा लांबा ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के दम पर प्रतिष्ठित ’मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि ने न केवल मथुरा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मथुरा पहुंचने पर गोकुलवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया है।
गौरतलब हो कि दिल्ली में ’मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टांस 2026’ आयोजित किया गया जिसमें प्रतियोगिता में कुल 27 प्रतिभागियों को आयु के आधार पर रूबी, सफायर और एमरेल्ड श्रेणियों में विभाजित किया गया था। डॉ. सुधा लांबा ने एमरेल्ड कैटेगरी में विजेता बनकर यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया।
इस उपलब्धि के बाद गोकुल पहुंचने पर डॉ. सुधा लांबा का जोरदार स्वागत किया गया। प्रवीना तिवारी, पवन सरदार, राहुल ठाकुर और कुआंग गांधी सहित अनेक लोगों ने उनका अभिनंदन किया। डॉ. लांबा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और देशवासियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। वर्तमान में वह महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment