ब्यूरो चीफ आनंद कुमार
सुपौल, बिहार:
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा त्रिवेणीगंज क्षेत्र में पत्रकारिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आनंद कुमार को तहसील रिपोर्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 25 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2027 तक के लिए मान्य होगी। नियुक्ति पत्र के अनुसार आनंद कुमार क्षेत्र में समाचार संकलन, विज्ञापन एवं जनसंपर्क से जुड़े सभी कार्यों का संचालन करेंगे।
समाचार पत्र प्रबंधन ने प्रशासन से अपील की है कि वे नए रिपोर्टर को सहयोग प्रदान करें, ताकि क्षेत्र की खबरें निष्पक्ष और तेजी से आम जनता तक पहुंचाई जा सकें।
आनंद कुमार ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वे ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







