कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न कराने को प्रशासन अलर्ट: DM-SSP ने DAV इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा, जनपद में आयोजित हो रही “होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025” को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत डी.ए.वी. इंटर कॉलेज का औचक भ्रमण कर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सतर्कता की जांच की गई तथा परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, जैमर सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई