चौड़ीकरण की खुदाई के दौरान टूटी पाइपलाइन दो हजार की आबादी पानी को परेशान

SHARE:

ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा खुदाई के दौरान पाइपलाइन टूट जाने से वार्ड संख्या 14 की करीब दो हजार की आबादी 3 दिन से पानी के लिए परेशान है। पाइप ठीक कराने के लिए ठेकेदार उपभोक्ताओं से धन की मांग कर रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
कस्बे के अंदर बांदा पैलानी तिंदवारी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान हुई खुदाई से पेयजल की पाइपलाइन टूट जाने से 3 दिनों से वार्ड की दो हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। वार्ड के निवासी नरेंद्र गुप्ता, कपिल, बलराम, रामचंद्र आदि ने बताया कि 3 दिन से जलापूर्ति ठप है। पाइपलाइन दुरस्त करने के नाम पर उपभोक्ताओं से धनराशि की मांग ठेकेदार कर रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने बताया कि समस्या की जानकारी है। धन मांगने का आरोप निराधार है। रविवार को पाइप लाइन की मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment