सुमेरपुर: चार दिन में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

SHARE:

ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। थाना सुमेरपुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से 21 अप्रैल को एनएच-34 किनारे मिली अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए तथा पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया गया। बाद में मृतका की पहचान विनगवां कानपुर नगर निवासी पूजा (28) के रूप में उसके पति शिवमंगल ने की।
इस मामले में पुलिस ने 23 अप्रैल को धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर ट्रक संख्या UP78DT8815 संदिग्ध मिला। जांच में ट्रक चालक महेन्द्र कुमार पाल निवासी भीतरगांव, कानपुर नगर (दक्षिण) का नाम सामने आया।
पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 4:55 बजे इटरा मोड़ के पास से आरोपी महेन्द्र कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे हुई घटना
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका को पहले से जानता था। 21 अप्रैल को रूमा (कानपुर) से माल लादकर जबलपुर जाते समय उसने महिला को ट्रक में बैठा लिया। सुमेरपुर के एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान दोनों में विवाद हुआ। आगे लीड़ा नाले के पास विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शराब के नशे में दुपट्टे से गला कस दिया और मृत समझकर महिला को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया।
बरामदगी व कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
टीम की भूमिका
प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी के नेतृत्व में एसएसआई दुर्गेश कुमार राय,आरक्षी राहुल कुमार,दिलीप कुमार,अमित कुमार, एसओजी के एसआई सचिन शर्मा,आरक्षी अतुल कुमार,सुरेंद्र मिश्रा, रवि पटेल,कृष्णकुमार गुप्ता सहित सर्विलांस टीम ने मिलकर इस घटना का खुलासा किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई