कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। जनपद में कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, जिनमें गांधी मार्केट, आगरा रोड, जलेसर एवं सदर तहसील क्षेत्र के बीज एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों का व्यापक भ्रमण किया गया। कुल 25 प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के समय अधिकांश प्रतिष्ठानों पर विक्रेता/प्रतिनिधि उपस्थित पाए गए तथा कीटनाशी अनुज्ञप्ति, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, कैश मेमो, बिल/वाउचर आदि अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया, जो अधिकांशतः संतोषजनक पाए गए।
जलेसर क्षेत्र में उप कृषि निदेशक सुमित कुमार एवं नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई की गई। वहीं सदर तहसील क्षेत्र में डॉ. मनवीर सिंह जिला कृषि अधिकारी सिंह एवं नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 02 प्रतिष्ठानों में अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए। साथ ही 04 कीटनाशी रसायनों के नमूने परीक्षण हेतु संकलित किए गए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment