शशि भूषण दूबे कंचनीय /मोहम्मद अमीन शेख
मीरजापुर 25 अप्रैल।शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । उक्त समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा थाना कछवां पर, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली कटरा पर, क्षेत्राधिकारी चकबन्दी द्वारा थाना हलिया पर, तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना चुनार पर पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो एवं राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया ।थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नवत् है।कोतवाली कटरा पर तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कोतवाली शहर पर तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त दो निस्तरित, थाना विन्ध्याचल पर नौ प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कोतवाली देहात पर आठ प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चील्ह पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त एक निस्तारित, थाना कछवां पर नौ प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना पड़री पर तीन थाना लालगंज पर सात प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना हलिया पर चार प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जिगना पर ग्यारह प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना सन्तनगर पर चार प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना ड्रमण्डगंज पर आठ प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चुनार पर तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जमालपुर पर छः प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना मड़िहान पर चार प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अहरौरा पर छः प्रार्थना पत्र प्राप्त व थाना राजगढ़ पर चार प्रार्थना पत्र प्राप्त शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







