जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर सीसीटीवी रूम व सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को कुशल व निर्विघन ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज, एस0एन0इंटर कालेज, उपाधि महाविद्यालय व राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज के परीक्षा केन्द्रों पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान नियमित कक्षों का भ्रमण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाये।
निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई