दो करोड़ अठ्ठाइस लाख की लागत से बना उप निबंधक कार्यालय का राज्यमंत्री किया उद्घाटन

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे

मीरजापुर 24 अप्रैल। चुनार तहसील परिसर में 2.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उप निबंधक कार्यालय भवन का राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 शासन रवींद्र जायसवाल ने शिलापट्ट का अनावरत करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेलए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी विधायक चुनार अनुराग सिंह के प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंहए सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प चन्द्रभान यादव उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश वर्ष 2017 के बाद से उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रजिस्ट्री की संख्या 16 लाख से बढ़कर 50 लाख तक पहुंच गई हैए वहीं राजस्व 11 हजार करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था और निवेश के माहौल से लोगों में संपत्ति खरीद रहे हैए जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेज हुआ है।
मंत्री ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था में सुधार करते हुए 19 प्रकार के नवाचार लागू किए हैं। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे में स्टांप शुल्क पांच हजार रुपये तय किए जाने से करीब 24 लाख परिवारों को राहत मिली है और विवादों में कमी आई है। नारी शक्ति वंदन के तहत महिलाओं को एक प्रतिशत की छूट दिए जाने का असर भी दिखाई दे रहा हैए जिससे दीपावली के बाद हुई करीब 55 प्रतिशत रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम हुई हैं। उन्होंने कहा कि शपथ पत्र पर लगने वाले दस रुपये के स्टांप को समाप्त करने के प्रस्ताव पर भी विभागीय स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास है कि आम जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए। उन्होंने कहा कि जैसे सभी स्कूलो कायाकल्प कराया गया था उसी तर्ज पर सभी रजिस्ट्री कार्यालो का कायाकल्प कराया जा रहा है। 382 रजिस्ट्री कार्यालय है और प्रत्येक जगहो पर प्रयास है कि उन्हे पहले अच्छा बनाया जाए और यहां के जनप्रतिनिधियो ने यह प्रस्ताव दिया था कि क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालयों का कायाकल्प कराया जाए और आज उसी के तहत इस रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भवन का निरीक्षण किया और रैंप की ऊंचाई अधिक होने पर उसे दूसरी दिशा में बढ़ाकर पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिएए ताकि दिव्यांगों को सुविधा मिल सके। इसके साथ ही रिकॉर्ड रूम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत की ओर जाने वाले दरवाजों को बंद कराने और बाहरी हिस्से से छतों को जोड़ने का निर्देश दिया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई