(दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़)
मंदसौर। जिले के गांव गुर्जरबर्डिया में श्मशान घाट के पास एक बंदर के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना को देख ग्रामीण दिनेश गुर्जर और कमल खारोल ने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों से बंदर के बच्चे को छुड़ाया और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पानी पिलाया। ग्रामीणों की सूझबूझ से बंदर की जान बचाई जा सकी।
घटना की सूचना 112 पर दी गई, लेकिन वहां से वन विभाग को संपर्क करने की बात कही गई। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा अन्य माध्यमों से सूचना दी गई।
कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बंदर का रेस्क्यू किया गया। पशु चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बंदर को अपने साथ ले जाया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







