तेज धूप और 42° तापमान के बाद बूंदाबांदी, किसानों की बढ़ी चिंता

SHARE:

(दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़)

मंदसौर जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। ऐसा महसूस हो रहा था मानो सुबह की ठंडक की जगह सीधे दोपहर जैसी गर्मी ने ले ली हो। दिनभर लोग गर्मी और लू से बचने के लिए हेलमेट, गमछा और सूती कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
दिनभर करीब 42 डिग्री तापमान झेलने के बाद शाम करीब 5 बजे गुर्जरबर्डिया एवं आसपास के क्षेत्रों में अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी, वहीं किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दीं।
पंजीयन में हुई देरी और मंडियों में पड़ी खुली फसल किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। अचानक हुई बूंदाबांदी के चलते नुकसान की आशंका और बढ़ गई है, जिससे कई किसान भाई परेशान नजर आ रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment