केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
में गूंजेगी संत महाराज जी की अमृतवाणी(1, 2 व 3 मई को तीन दिवसीय विशाल कार्यक्रम) खेड़ाखजुरिया- संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में एक साल में 6 विशाल महा समागमों का आयोजन किया जाता है । इस बार 1,2 व 3 मई को संत महाराज जी के सानिध्य में सतलोक आश्रम किठौड़ा में तीन दिवसीय विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अनेकों भव्य कार्यक्रम होंगे जैसे शुद्ध देसी घी से निर्मित भंडारा जिसमें मिष्ठान में लड्डू, जलेबी व बर्फी जैसे पकवान होगें, रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, निःशुल्क नामदीक्षा व तीन दिवसीय अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा।
उक्त आयोजन को लेकर संत रामपाल जी महाराज के अनुयाईयो द्वारा पूरे भारत प्रदेश में निमंत्रण कार्ड बाटते हैं । खेड़ा खजुरिया वह आसपास के गांव में महाराज जी के अनुयायियों द्वारा निमंत्रण कार्ड का वितरण किया गया ।
इस खुले महा विशाल भंडारे में सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। खबर के मुताबिक़ इस भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे भंडारा खुला रहेगा पांडाल में बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सबसे खास बात इस भंडारे में यह है कि जो भी पुण्यात्मा संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान को समझकर उनसे नामदीक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए आश्रम में निःशुल्क नामदीक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी । कार्ड वितरण करने के अवसर पर मायारामदास, मुन्नालालदास राजाराम दास, बाबूलाल दास,
धर्मेंद्र दास, लखन दास आदि उपस्थित थे ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







