दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र के स्याना रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां छत पर काम कर रहे चार मजदूर अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए जिससे एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश कोल्ड स्टोरेज की छत पर रखी टीन हटाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टीन में करंट उतर आया। करंट लगते ही चारों मजदूर उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं पवन मोहसिन और सूरज की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही तहसील सदर के नायब तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







