केसरिया,हिंदुस्तान संवाददाता
बीजधरी थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपाची मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर लाला छपरा से गुजरने वाला है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR06DS2185) को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक से 129 पीस ऑफिसर चॉइस व्हिस्की (23.22 लीटर) और 9 पीस रेडिको 8 पीएम (1.62 लीटर) बरामद किया गया। कुल मिलाकर 138 पीस अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल मात्रा 24.840 लीटर है, जब्त की गई। हालांकि बाइक चालक घनी बस्ती का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी अभियान जारी है।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







