केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी
मालवा की पावन धरा रतलाम में आगामी 26 अप्रैल 2026 रविवार को एक ऐतिहासिक धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव आयोजन होने जा रहा है परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री नर्मदानंद बाप जी की पावन प्रेरणा से उनकी 108दिवसीय मां नर्मदा पद प्रदक्षिणा यात्रा की पूर्णता के उपलक्ष्य में विशाल निशुल्क सामूहिक विवाह और निशुल्क गो सेवा अस्पताल का भूमि पूजन संपन्न होगा
इस आयोजन के मार्गदर्शन और प्रेरणा स्रोत आध्यात्मिक जगत की महान विभूतियां है
आयोजन का मुख्य केंद्र भुजिया गौ माता के लिए निर्मित होने वाले निशुल्क सेवा उपचारत अस्पताल का भूमि पूजन है इसके पश्चात सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा
इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सनातन धर्म सभा बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट गढ़ कैलाश सेवा समिति सनातन सोशल ग्रुप कालिका माता सेवा मंडल और हिंदू जागरण मां जैसे संस्थाए अपना निस्वार्थ योगदान दे रही है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







