देवरी की जमीन पर अवैध मुरम उत्खनन ग्रामीणों ने की कड़ी आपत्ति दर्ज

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

तिल्दा नेवरा के ग्राम पंचायत घुलघुल और ग्राम पंचायत देवरी की जमीन पर काफी दिनों से बड़े-बड़े मशीनों से बड़े पैमाने पर अवैध मुरम उत्खनन की जा रही है,ग्राम पंचायत देवरी के ग्रामीणों ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया है,
इधर बताया जाता है कि ग्राम पंचायत घुलघुल के सरपंच द्वारा मुरूम खनन की अनुमति दी गई है जहां ठेकेदार द्वारा ग्राम घुलघुल के साथ-साथ देवरी की जमीन जो की घुलघुल से लगा हुआ है उस पर भी अवैध रूप से लगातार मुरम उत्खनन किया जा रहा है।
साथ ही जितने पैमाने पर मुरूम उत्खनन करना है उससे कहीं ज्यादा पर अवैध खनन कर ली गई है ।
ग्राम देवरी के ग्रामीणों का कहना है कि घुलघुल के सरपंच द्वारा अगर खनन की। अनुमति एनओसी दी गई है तो ठेकेदार द्वारा घुलघुल की जमीन पर ही खनन किया जाना चाहिए, देवरी की जमीन पर अवैध रूप से मुरूम उत्खनन करना गलत है।

वहीं बता दे इसके पूर्व भी ग्रामीणों ने उक्त अवैध मुरूम खनन उत्खनन स्थल पर जाकर कड़ा विरोध दर्ज किया था और बताया था कि किस तरह से घुलघुल के साथ-साथ देवरी की जमीन पर भी अवैध रूप से मुरूम उत्खनन किया जा रहा है।
और अब फिर से अवैध मुरम उत्खनन वहां जारी है, उक्त अवैध मुरूम। उत्खनन बंद नहीं होने से ग्राम देवरी के ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है, ग्रामीणों ने तत्काल उक्त अवैध मुरूम उत्खनन पर रोक लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment