जनगणना प्रशिक्षण का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, तैयारियों की परखी गुणवत्ता

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

प्रशिक्षण की गुणवत्ता से ही सुनिश्चित होगी डिजिटल व त्रुटिरहित जनगणना-डीएम
बाराबंकी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी नवाबगंज सुश्री गुंजिता अग्रवाल के साथ सागर इंस्टीट्यूट, नवाबगंज में संचालित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता उपस्थिति तकनीकी व्यवस्था तथा प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण को गंभीरता से लें तथा प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझकर ही फील्ड में कार्य करें, जिससे जनगणना कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न हो सके। श्री सिंह ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व में किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने प्रशिक्षण में मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, डेटा एंट्री, सत्यापन प्रक्रिया तथा फील्ड में आने वाली चुनौतियों के समाधान संबंधी बिंदुओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संचालित किया जाएगा। इस चरण में प्रत्येक भवन,आवासीय एवं गैर-आवासीय इकाई का विवरण संकलित किया जाएगा, जो आगामी जनसंख्या गणना का आधार बनेगा।जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी है तथा पहली बार नागरिकों को 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे जनसहभागिता बढ़ेगी और प्रक्रिया अधिक आधुनिक एवं सुगम बनेगी।जनपद में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार को 657 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को 32 फील्ड ट्रेनर तथा 03 मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रकार अब तक जनपद में कुल 3732 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिलाधिकारी प्रशिक्षु प्रगणकों के साथ बैठकर भोजन किया तथा उनसे संवाद कर प्रशिक्षण अनुभवों, फील्ड तैयारियों एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व में टीम भावना, सहभागिता और समन्वय ही सफलता की कुंजी है। इस आत्मीय संवाद से प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन भी हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment