केडी सिंह बाबू स्मृति संग्रहालय निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

ऐतिहासिक मूल स्वरूप संरक्षित रखते हुए किया जाए स्मृति संग्रहालय निर्माण — डीएम
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री बाबू के.डी. सिंह के पैतृक आवास पर विकसित हो रहे स्मृति संग्रहालय निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना जनपद की खेल विरासत और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने निर्देश दिए कि पैतृक आवास की ऐतिहासिकता को अक्षुण्ण रखते हुए यथासंभव मूल स्ट्रक्चर को सुरक्षित रखा जाए एवं रिस्टोरेशन कार्य मूल स्वरूप के अनुरूप कराया जाए, जिससे भवन की मौलिक पहचान बनी रहे।श्री सिंह ने निर्माण कार्यों को मानकों एवं विशिष्टताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा कराने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह स्मृति संग्रहालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने आगंतुकों की सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त वाहन पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि संग्रहालय में केडी सिंह बाबू के जीवन, उपलब्धियों और भारतीय हॉकी में उनके योगदान से जुड़ी वीथिकाओं को प्रभावी रूप से विकसित किया जाए, जिससे यह स्थल खेल प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।
ज्ञातव्य है कि परियोजना की स्वीकृत लागत ₹898.27 लाख है तथा कार्यदायी संस्था यू.पी. प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, यूनिट-14, लखनऊ है। परियोजना की प्रस्तावित पूर्णता अक्टूबर 2026 निर्धारित है। परियोजना के अंतर्गत रिस्टोरेशन कार्य, इंटीरियर विकास, साइट डेवलपमेंट, लैंडस्केपिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन एवं फायर फाइटिंग कार्य कराए जाएंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई