राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जनपद में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर (जोबट)। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत जोबट में शुक्रवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े समूह सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के सचिव तथा जीआरएस को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेंद्र भूरिया, जनपद पंचायत सीईओ पवन शाह, जनपद सदस्य छगनभाई एवं आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक विजय सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने सम्मानित किए गए सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास में इनका योगदान महत्वपूर्ण है और ऐसे प्रयासों से पंचायत व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
कार्यक्रम के दौरान सीईओ पवन शाह ने नारी वंदन योजना, शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, एवं पंचायत राज का महत्व बताते हुए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। आजीविका मिशन के समूह सदस्यों ने अपने आजीविका संवर्धन संबंधित अनुभवों एवं लोक अधिकार केंद्र के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों का आदान-प्रदान किया।
पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों, स्वच्छता, आजीविका संवर्धन एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई, अंत में सभी प्रतिभागियों ने ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जल संरक्षण, मृदा संरक्षण एवं पुरानी जल संरचनाओं की साफ सफाई को लेकर शपथ भी दिलवाई गई तथा एक मई से प्रारंभ हो रहे जनगणना कार्यक्रम के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सहायक विकासखंड प्रबंधक संगीता मेहडा, केसरी पवार, द्वारकी सोलंकी, विजय मौर्य, दिनेश मेहडा सहित बड़ी संख्या में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वय सुधीर तिवारी, पंचायत प्रतिनिधि, समूह सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment