राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम उदयपुरिया के सरपंच सचिव हुए सम्मानित

SHARE:

रिपोर्ट धीरज वाघेला थांदला
थांदला – राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस 24 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है यह दिन 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक दर्जा मिलने की याद दिलाता है भारत में पंचायती राज का सफर बलवंत राय मेहता समिति और एल एम सिंघवी समिति की सिफारिश से शुरू हुआ था 24 अप्रैल 1993 को 73 व संविधान संशोधन लागू होने के बाद इसे संवैधानिक दर्जा मिला इस कानून ने संविधान में भाग 9 और 11वीं अनुसूची जोड़ी जिसमें पंचायत के पास कृषि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे 29 विषयों पर काम करने की शक्ति है देश में त्री स्तरीय व्यवस्था लागू है जिसमें ग्राम पंचायत पंचायत समिति और जिला परिषद समिति है यह व्यवस्था न केवल महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित करती है बल्कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए भी सीटों का प्रावधान करती है ताकि समाज का हर वर्ग विकास में भागीदार बन सके तो आज राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस 24 अप्रैल 2026 के उपलक्ष में झाबुआ जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सरहनी कार्य करने वाले थांदला जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उदयपुरिया के सरपंच भारत कटारा एवं सचिव मसुल वसुनिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जैसे ही इसकी खबर ग्राम उदयपुरिया में लगी तो वहां के ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया सरपंच सचिव को बधाई दी और ग्रामीणों ने कहा कि हमारी पंचायत अब जिले सहित प्रदेश में पहचानी जाती है सरपंच सचिव ने आशा जताई की आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment