लखपति देवी राम किशोर इंटर कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत

SHARE:

अमित तिवारी बस्ती

बस्ती, 23 अप्रैल 2026:
परिषदीय परीक्षा-2026 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया, जिसमें लखपति देवी राम किशोर इंटर कॉलेज, एकटेकवा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है।
इंटरमीडिएट वर्ग में छात्रा अनु ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल वर्ग में छात्रा नैना निषाद ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल वर्ग के टॉपर्स नैना निषाद 92.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दीपिका 85.33% अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रही, तृतीय स्थान पर ममता मौर्या 84% अंक हासिल किया, चतुर्थ स्थान साधना मिश्रा 83.5%,
पंचम स्थान ज्योति 81% ने प्राप्त किया। वही
इंटरमीडिएट वर्ग के टॉपर्स मे प्रथम स्थान – अनु 86.6%, द्वितीय स्थान – चाँदनी गुप्ता 85.2%
तृतीय स्थान- अर्पिता तिवारी 85%,
चतुर्थ स्थान कल्पना यादव 82.2%, पंचम स्थान – अर्पिता पाण्डेय 82.2%
षष्ठम स्थान – नेहा 81.4%,
विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वरी उपाध्याय, प्रधानाचार्य मनीष कुमार एवं समस्त शिक्षकगणों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य और प्रबंधक महोदया ने बताया कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर बधाई दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment