केसरिया हिंदुस्तान
मोहित कुमार
कानपुर देहात थाना गजनेर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सैंथा में मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफतार कर मुकदमा पंजीकृत किया है। *क्या है पूरा मामला?* मंद बुद्धि युवक को बंधक बनाकर पीटा सीओ अकबरपुर संजय कुमार सिंह मौके पर पहुच कर लिया जाएजा
ग्राम सैंथा निवासी *छोटू उर्फ अतुल* ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की है
तहरीर के आधार पर थाना गजनेर में संबंधित धाराओं में अभियोग (FIR) पंजीकृत किया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी और घटना में शामिल *नामित अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध अब विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
अधिकारियों का वक्तव्य
इस पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए *क्षेत्राधिकारी (CO) अकबरपुर, श्री संजय कुमार सिंह* ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी वहीं दूसरी तरफ हिंदू समुदाय के लोगों ने बताया कि मस्जिद की जांच कर ध्वास्तिकरण की कार्रवाई व आरोपी लोगों के घर में बुलडोजर की कार्रवाई होनी चाहिए
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







