शशि भूषण दूबे कंचनीय /संतोष यादव डंगहर
मीरजापुर 23 अप्रैल। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मीरजापुर व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा स्ट्राग रूम व परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा जो दिनांकः 25, 26 व 27 अप्रेल 2026 को आयोजित की जानी है को निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांकः 23.04.2026 को पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी जनपद मीरजापुर व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा परीक्षा स्ट्रांग रूम के सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा इसी क्रम में राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज व जुबली इण्टर कॉलेज मीरजापुर का आकस्मिक निरीक्षण कर सीसीटीवी व अन्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा परीक्षा को उत्तर प्रदेश शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप सम्पादित कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







