थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 3.320 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख

मीरजापुर 23 अप्रैल।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 22.04.2026 को उप-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम दूबेपुर रेलवे क्रासिंग के पास से 02 अभियुक्त 1. अमित सोनकर पुत्र सत्तुलाल सोनकर निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 2. रूपेश मौर्या पुत्र केवल प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम दूबेपुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अमित उपरोक्त के कब्जे से 2.240 किलो ग्राम व रूपेश मौर्या उपरोक्त के कब्जे से 01.080 किलो ग्राम अवैध गांजा (कुल 3.320 किलो ग्राम) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-57/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय जेल भेजा गया ।
जनपद में कानून शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 09 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है थाना कछवां-01 थाना जमालपुर-02थाना लालगंज-02 थानासन्तनगर-01
थाना अहरौरा-01थाना मड़िहान-02

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment