सीएमओ ने जच्चा बच्चा केंद्र का किया निरीक्षण गंदगी देख जताई नाराजगी

SHARE:

ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार को दोपहर कस्बे के बांकी मार्ग स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित जच्चा बच्चा केंद्र आदि का औचक निरीक्षण करके व्यवस्था को दुरुस्त करने केनिर्देश प्रभारी विकास चिकित्सा अधिकारी को दिए। कार्यालय और आवासों के मध्य फैली गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मियों के आवासों को रंग रोगन करने को कहा है।
गुरुवार को करीब 12:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बांकी मार्ग स्थित पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर लेबर रूम, जच्चा बच्चा भर्ती वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन रूम आदि को भी देख कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यालय और आवासों के मध्य गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर साफ सफाई करने की निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल कैंपस में बने कर्मियों के भवनों में रंग रोगन कराने के साथ बकाया बिजली बिल जमा करने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सकारी डॉक्टर तरुण पाल सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई