दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ
बरेली | नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा 20 अप्रैल से अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल तीसरे दिन समाप्त हो गई। हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी, जिससे सड़कों और वार्डों में कचरे के ढेर लग गए और गंदगी फैलने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को एसडीएम संतोष मुद्गल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत , सीएमओ हरिशंकर वर्मा ,पार्षदों और अन्य अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी, जिसमें एरियर्स/ईपीएफ की राशि किस्तों में जमा करने तथा हर माह 1 से 10 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे शामिल रहे। इसके अलावा सेकेंड सैटरडे अवकाश को लेकर भी उच्च स्तर पर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया। समझौते के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। गुरुवार सुबह से नगर में झाड़ू लगना, सफाई और कचरा उठाने का कार्य पुनः शुरू हो गया, जिससे नगरवासियों को राहत मिली।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







