दो दिवसीय मम्मी टेलेंट प्रोग्राम में पहले दिन हुईं गायन,डांस, खेलकूद प्रतियोगिताएं

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
‌ अम्बाह। नगर में पहली बार हो रहे दो दिवसीय मम्मी टेलेंट प्रोग्राम के पहले दिन आज हुए कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्य आनंद क्लब द्वारा ब्राइट कैरियर एकेडमी में आयोजित हो रहे इस अनूठे कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर एवं आचार्य आनंद क्लब के संस्थापक समाजसेवी सुधीर आचार्य और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् श्रीमती संगीता तोमर एवं श्रीमती रानी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद सर्वप्रथम मिनी बास्केटबॉल थ्रो प्रतियोगिता में श्रीमती रीना तोमर ने तीन राउंड में 8 गोल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला चेयर रेस में श्रीमती संध्या तोमर ने प्रथम श्रीमती सरिता सिंह ने द्वितीय और श्रीमती रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चम्मच रेस में श्रीमती रिंकी कुमारी ने प्रथम रीना तोमर ने द्वितीय और श्रीमती उमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कैरम प्रतियोगिता के आज क्वार्टर और सेमीफाइनल हुए कल समापन से पूर्व फाइनल राउंड होंगे. इसके अलावा गायन में श्रीमती इंदिरा बाई और श्रीमती यशोधरा ने संयुक्त रूप से प्रथम, श्रीमती सरिता गुर्जर ने द्वितीय और श्रीमती तृप्ति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. डांस नृत्य विधा के अंतर्गत सामूहिक डांस में श्रीमती रीना तोमर की टीम विजय रही. आज एकल डांस प्रतियोगिता के फाइनल होंगे. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् श्रीमती संगीता तोमर ने कहा कि नगर में पहली बार आचार्य आनंद क्लब द्वारा बच्चों की मांओं के लिए विशेष आयोजन किया गया है महिलाओं के उत्साह को देखकर और उनकी बातों को सुनकर यह अनुमान लगाना सहज है कि घरेलू महिलाओं को इस तरह के अवसर बहुत कम मिलते हैं इसलिए समाज सेवी सुधीर आचार्य की यह पहल निश्चित ही सराहनी और अनुकरणीय है. ऑल राउंडर प्रतियोगी श्रीमती रीना तोमर ने इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर कहा कि कई वर्षों के बाद यहां खेलना कूदना डांस करना बहुत अच्छा लगा और अपने विद्यार्थी समय की यादें ताजा हो गईं. कार्यक्रम संयोजक सुधीर आचार्य ने बताया कि समापन पर सभी प्रतियोगी महिलाओं और विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा और इस तरह के आयोजन आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे. आभार जिला सम्पर्क समन्वयक बालकृष्ण शर्मा ने किया, संचालन विश्वनाथ गुर्जर ने किया। व्यवस्थापक आचार्य आनंद क्लब के अध्यक्ष अरविंद मावई रहे.

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment