जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आज –

SHARE:

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में 17 परिवादों पर होगी सुनवाई नूंह, 23 अप्रैल — नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 24 अप्रैल को प्रातः 10 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में एजेंडे में शामिल कुल 17 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें 4 पुराने तथा 13 नए परिवाद शामिल हैं। उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का तथ्यात्मक एवं अद्यतन जवाब साथ लेकर आएं तथा बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। उन्होंने बताया कि बैठक में जिन प्रमुख शिकायतों पर सुनवाई होगी, उनमें इमरान ,अनवर व सौरव, निवासी सिद्धि नगर की शिकायत कार्यकारी अभियंता, एचवीपीएनएल से संबंधित, जितेंद्र निवासी जटवाड़ा (तहसील तावडू) की शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबंधित, आसिफ अली की शिकायत निदेशक, शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नल्हड़ से संबंधित तथा इबनस की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय इन्दरी से संबंधित है। इसके अतिरिक्त रामरत्ती निवासी गालिबपुर (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली), कैलाश चंद निवासी पलवल, फराहिम व सलीम निवासी बाइक डंडा की शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित हैं, जबकि फारूक अहमद निवासी गवंशपुर की शिकायत कार्यकारी अभियंता, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम से संबंधित है। इसी प्रकार मुकेश निवासी वार्ड नंबर-9, राधे नगर तावडू की शिकायत सचिव, नगरपालिका तावडू से, सुरेश निवासी गांगोली की शिकायत उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment