आबकारी विभाग विदिशा की बड़ी कार्यवाही

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित लटेरी

लटेरी के मदन खेड़ी चौराहे पर संचालित शराब दुकान को अनियमितताओं के चलते किया सील
लटेरी अवैध वसूली और नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने की मिली शिकायतों के बादआबकारी विभाग विदिशा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लटेरी के मदन खेड़ी चौराहा पर संचालित शराब दुकान को सील कर दिया। इस दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं।उपभोक्ताओं की जेब पर लगातार डाका डाला जा रहा था, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी सवालों के घेरे में थी। अचानक हुई जांच में टीम ने पाया कि दुकान संचालक खुलेआम ओवररेटिंग कर रहा था। रेट लिस्ट तक सही तरीके से प्रदर्शित नहीं थी और ग्राहकों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे थे।
आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर
दस्तावेजों की जांच की
स्टॉक का मिलान किया
और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दुकान को तत्काल सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों में राहत की लहर है। लंबे समय से लोग इस लूट से परेशान थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment