तिल्दा ब्लॉक में 100 डेज़ कैंपेन अंतर्गत स्क्रीनिंग गतिविधि।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को विकासखंड तिल्दा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टंडवा में 100 डेज़ कैंपेन के तहत सक्रिय रूप से स्क्रीनिंग एवं जांच कार्य किया गया।
यहां कुल किए गए एक्स-रे (X-Ray) स्क्रीनिंग: 206
कुल संभावित (Suspected) टीबी मरीजों की संख्या: 24
इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में टीबी के संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर संपर्क, जागरूकता गतिविधियाँ एवं स्क्रीनिंग कार्य प्रभावी रूप से संपादित किया गया।
सभी चिन्हित संभावित मरीजों को आगे की जांच (CBNAAT/Truenat) हेतु संदर्भित किया गया है, जिससे पुष्टि कर समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सके।
बीएमओ डॉ आशीष सिन्हा ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी है एवं शेष लक्षित आबादी की स्क्रीनिंग भी प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment