दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
तिल्दा नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में लंबे समय से छोटे बच्चों के डॉक्टर नहीं है जिसके चलते आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, साथ ही कुछ अन्य डॉक्टरों की भी कमी तिल्दा के स्वास्थ्य केंद्र में बनी हुई है।
बच्चों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी काफी लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में है। इसी को मद्देनजर रखते हुए भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भी अवगत करवा कर बच्चों के डॉक्टर की पदस्थापना की मांग की है।
साथ ही मंत्री टंक राम वर्मा जैसे ही बंगाल दौरे से वापस आएंगे वैसे ही उनसे भी मुलाकात कर उक्त समस्या को उनके समक्ष रखी जाएगी।
रानी जैन ने कहा कितने बड़े औद्योगिक क्षेत्र तिल्दा नेवरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों का डॉक्टर नहीं होना गंभीर विषय है, बच्चों के डॉक्टर की पदस्थापना की मांग उनके द्वारा की जा रही है, पत्र लिखा जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री टंकराम वर्मा के तिल्दा आगमन पर उन्हें भी इससे अवगत करवा कर उनके समक्ष भी यह बात रखी जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







