केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा
विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा आहूत जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों के निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्राप्त एक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जांच कर समाधान सुनिश्चित किया गया।
कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर नगर विदिशा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड 2701082 की जांच शिकायतकर्ता शिवानी साहू की उपस्थिति में की गई। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
सहायता आपूर्ति अधिकारी मिताली मेहरा ने बताया है कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि हितग्राही को निर्धारित समय पर राशन वितरण नहीं किया गया था। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए चालू माह मई एवं जून का एकमुश्त कुल 50 किलोग्राम राशन हितग्राही को प्रदान कराया गया।
वहीं, विगत मार्च एवं अप्रैल माह का राशन वितरण अवधि समाप्त हो जाने के कारण उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए संबंधित विक्रेता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन पूरी तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य कर निराकृत कराई जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







