संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। सेल्दा एनटीपीसी बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी खरगोन के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 वी परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह शानदार उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासित वातावरण तथा विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विद्यालय का समग्र प्रदर्शन
विद्यालय ने इस वर्ष 82.34% का औसत परिणाम प्राप्त किया, जो विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास और विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रतीक है। प्रतिभाशाली छात्रा वेदिका पवार ने शानदार 97.2% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय एवं तृतीय स्थान:
रुद्र प्रताप सिंह चौहान ने 90.8% प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विनय बिड़ला ने 87.8% प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन:
अंग्रेज़ी (97), हिंदी (97), गणित (97), विज्ञान (87), सामाजिक विज्ञान (98) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (97) में विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक दक्षता का प्रमाण दिया।
विद्यालय को यह बताते हुए गर्व है कि सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की है। यह सामूहिक उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
प्रधानाचार्या डा. नीरू तलवार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यालय की दूरदर्शी सोच का सशक्त प्रमाण हैं। बाल भारती पब्लिक स्कूल, खरगोन निरंतर उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







