कांग्रेस को पता होना चाहिए विज्ञप्ति से नहीं विकास से मिलता है जनता का आशीर्वाद कांग्रेस की अवरोधक’ नीति अब नहीं चलेगी भाजपा पार्षद प्रमोद बंदेवार

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

3.6 साल बनाम कांग्रेस का जनविरोधी कार्यकाल भाजपा ने दी खुली चुनौती कहा—जनता खुद है हमारे काम की स्वतःगवाह!

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव:- नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा हाल ही में भाजपा परिषद पर लगाए गए आरोपों और जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति का भाजपा ने कड़ा जवाब दिया है भाजपा पार्षद एवं नगर मंडल मंत्री पार्षद प्रमोद बन्देवार ने कांग्रेस की विज्ञप्ति को हताशा और हलाकान का प्रतीक बताते हुए पलटवार किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पिछली परिषद की करनी और नाकामियों को छुपाने के लिए कागजी घोड़े दौड़ा रही है जबकि हकीकत नगर की सड़कों पर दिख रही है कांग्रेस की विज्ञप्ति का सिलसिलेवार जवाब:- पार्षद प्रमोद बन्देवार ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष महोदय ने जो आरोप लगाए हैं वे पूरी तरह निराधार मनगढ़त और विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पहले अपनी पिछली परिषद के काम तो गिनाए? अगर उनके पास गिनाने को कुछ है तो बताएं वरना हम अपने मात्र साढ़े तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने को तैयार हैं!18 वार्डों में विकास से कांग्रेस के पेट में दर्द उबाल मार रहा!भाजपा पार्षद ने जोर देकर कहा कि आज नगर के सभी 18 वार्डों में निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।जब कांग्रेस ने शासन किया था तब विकास की फाइलें धूल फांकती थीं लेकिन आज योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा है बन्देवार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नगर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है क्योंकि उनकी राजनीति केवल अवरोध पैदा करने बवाल खड़ा करने पर टिकी है!जनता ही है भाजपा की ब्रांड एंबेसडर:- प्रेस विज्ञप्ति का जवाब देते हुए भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि उन्हें अपने काम के प्रचार की आवश्यकता नहीं है उन्होंने कहा भाजपा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए आज नगर की जनता खुद तैयार खड़ी है हितग्राही खुद बता रहे हैं कि आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता शहरी क्षेत्रों के लिए (PMAY-U) 2026, तक बढ़ा दी गई है!प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY): – निर्धन परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन प्रदान करना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN): छोटे और सीमांत किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की प्रत्यक्ष नकद सहायता प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) स्वरोजगार और छोटे व्यवसायों के लिए ₹10 लाख तक का आसान ऋण!पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता पीएम सूर्य घर योजना: घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी!मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पात्र महिलाओं के बैंक खातों में वर्तमान में ₹1,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता लाड़ली लक्ष्मी योजना :- बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाह तक के लिए चरणबद्ध वित्तीय सहायता मुख्यमंत्री जन कल्याण (सम्बल 2.0) योजना:- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दुर्घटना सहायता अंत्येष्टि सहायता और शिक्षा के लिए आर्थिक मदद!मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना :- पीएम किसान योजना के पूरक के रूप में किसानों को अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय सहायता!मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: – युवाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड (भत्ता) प्रदान करना मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: – आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता। से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक का लाभ उन्हें कैसे मिल रहा है भटकाने की कोशिश नहीं होगी सफल:- प्रमोद बन्देवार ने अंत में कहा कि कांग्रेस अनर्गल आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का जो असफल व कुत्सित प्रयास कर रही है उसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी कांग्रेस का मूल मंत्र “ना खुद करेंगे, ना करने देंगे” रहा है जिसे भाजपा ने अपने सेवा कार्यों से ध्वस्त कर दिया है विकास का यह पहिया रुकने वाला नहीं है! कांग्रेस गिनाए काम हम देंगे 3.6 साल का हिसाब:- बन्देवार ने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी पिछली परिषद की नाकामियों को छुपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रही है। यदि कांग्रेस ने अपने समय में कोई ठोस कार्य किया है तो वह जनता को बताएं, वरना हम अपने मात्र साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक कार्यों की गिनती करवाने को तैयार हैं उन्होंने कहा कि आज नगर के सभी 18 वार्डों में निर्माण कार्य जारी हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँच रहा है जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है जनता खुद है विकास की गवाह:- भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का जो असफल प्रयास कर रही है, वह कभी सफल नहीं होगा। आज जुन्नारदेव की जनता खुद आगे आकर भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने को तैयार है। कांग्रेस की ना खुद करेंगे ना करने देंगे वाली नीति को जनता ने सिरे से नकार दिया है विकास को देखकर कांग्रेस के पेट में दर्द होना उनकी हताशा को दर्शाता है!प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं:- पार्षद प्रमोद बन्देवार ने कहा एक पुरानी कहावत है हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े-लिखे को फारसी क्या आज जुन्नारदेव के 18 वार्डों में हो रहा विकास हर किसी को प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है इसे किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है अगर कांग्रेस ने अपनी पुरानी परिषद के दौरान कोई कार्य किए हैं तो वह जवाब दें अन्यथा हम अपने मात्र साढ़े तीन साल के कार्यकाल के विकास कार्यों की पूरी फेहरिस्त जनता के सामने रखने को तैयार! विकास का पहिया नहीं थमेगा:- अंत में बन्देवार ने संकल्प दोहराया कि कांग्रेस चाहे जितने भी अनर्गल आरोप लगा ले भाजपा परिषद जुन्नारदेव के कायाकल्प के अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटेगी नगर के सर्वांगीण विकास के लिए परिषद पूरी मजबूती के साथ काम करती रहेगी!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment