दैनिक केसरिया हिंदुस्तान की खबर का असर ,भोपाल संभाग संयुक्त आयुक्त ने जिला पंचायत विदिशा CEO ओमप्रकाश सनोडिया को पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने का दिया आदेश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान महक बैरागी रिपोर्टर

विदिशा- दैनिक केसरिया हिंदुस्तान द्वारा ग्राम पंचायतों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर प्रकाशित की गई खबर का असर सामने आया है। खबर का संज्ञान लेते हुए भोपाल संभाग संयुक्त आयुक्त ने विदिशा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ओमप्रकाश सनोडिया को  ग्राम पंचायतों में हो रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है

संभाग संयुक्त आयुक्त के आदेश के  बाद पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राशि के उपयोग से संबंधित मामलों की जांच को लेकर कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है। यदि जांच में अनियमितता या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान द्वारा लगातार पंचायतों में होने वाली अनियमितताओं और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।

Mahak bairagi
Author: Mahak bairagi

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई