प्राकृतिक खेती और जैविक खाद को बढ़ावा दें:- विश्वामित्र पाठक अमिलिया में प्राकृतिक खेती कार्यशाला व बीज वितरण कार्यक्रम, सैकड़ों किसानों को मिला लाभ

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ उप संपादक सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली। विधानसभा क्षेत्र सिहावल के अमिलिया स्थित जनार्दन पैलेस में प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद के उपयोग तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि कृषि और पशुपालन भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि पहले प्राकृतिक खेती और जैविक खाद का व्यापक उपयोग होता था, लेकिन अधिक उत्पादन की होड़ में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग बढ़ने से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
कृषि वैज्ञानिक महेंद्र सिंह ने खरीफ सीजन में वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी देते हुए किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर फसल चयन करने की सलाह दी। वहीं उप संचालक कृषि आर.एस. गुप्ता ने वितरित किए जा रहे बीजों के सही उपयोग, उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और सब्जी उत्पादन अपनाकर आय बढ़ाने पर जोर दिया।
विधायक विश्वामित्र पाठक ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना, मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना, शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद-बीज ऋण, प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन योजना तथा डेयरी व्यवसाय सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र किसानों से इनका लाभ लेने का आह्वान किया।
उन्होंने किसानों से रागी, मक्का, कोदो-कुटकी, तिल, मूंग, उड़द एवं अरहर के उन्नत बीजों की वैज्ञानिक तरीके से बुवाई करने तथा जैविक खाद का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सैकड़ों किसानों को उन्नत बीजों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर एसडीएम राकेश शुक्ला, उप संचालक कृषि (सीधी) आर.एस. गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, कृषि वैज्ञानिक महेंद्र सिंह, दलबहादुर सिंह, गजराज सिंह, कृषि अधिकारी राजेश सिंह चौहान, एसडीओ सुंदरलाल साकेत, कपूर चंद्र साहू, घनश्याम गुप्ता, अनिल गुप्ता, संतोष शुक्ला, मुद्रिका प्रसाद मिश्रा, अजय चतुर्वेदी, दद्दी साहू, कृष्ण देव पाण्डेय, पन्नालाल कोल सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई