डेंगू-चिकुनगुनिया नियंत्रण के लिए भोपाल की 5 सेंटिनेल साइट्स अब सप्ताह के सातों दिन रहेंगी क्रियाशील. मरीजों के लिए प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी एलाइजा टेस्ट की सुविधा,

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल.9425727854

भोपाल।। राजधानी भोपाल जिले में डेंगू एवं चिकुनगुनिया के सकारात्मक प्रकरणों में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुगमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष शर्मा द्वारा जारी निर्देशानुसार जिले की पाँचों सेंटिनेल साइट्स अब सप्ताह के सातों दिन निरंतर क्रियाशील रहेंगी। इन प्रमुख केंद्रो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद् गांधी चिकित्सा महाविद्यालय जयप्रकाश चिकित्सालय तथा सिविल अस्पताल बैरागढ़ में मरीजों के लिए एलाइजा टेस्ट की सुविधा प्रतिदिन निर्बाध रूप से उपलब्ध होगी। जाँच उपरांत रिपोर्ट सकारात्मक आने पर संक्रमण प्रसार को रोकने हेतु तत्काल प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डेंगू संक्रमण काल की संवेदनशीलता को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था आगामी 30 नवंबर 2026 तक निरंतर संचालित रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment