बिन पानी सब सुन, सोयाबीन पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता, बारिश नहीं होने पर हो सकता है आर्थिक संकट

SHARE:

दैनिक केशरिया हिंदुस्तान /खाचरोद / कमलेश पाटीदार

खाचरोद तहसील मे आसपास के ग्रामीण सहित इस बार मौसम की बेरुखी किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पहले समय पर बारिश नहीं होने से बोवनी का कार्य प्रभावित हुआ। जैसे-तैसे शुरुआती बारिश के बाद किसानों ने सोयाबीन की बोवनी पूरी की, लेकिन अब कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
खेतों में बोई गई सोयाबीन की फसल पर्याप्त नमी नहीं मिलने से प्रभावित होने लगी है। कई स्थानों पर अंकुरण कमजोर है, जबकि जहां पौधे निकल आए हैं, वहां भी चाल रुकने लगी है। तेज धूप और लगातार सूखी जमीन के कारण किसानों की चिंता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
किसानों का कहना है कि इस वर्ष खेती की लागत पहले ही बढ़ चुकी है। बीज, खाद और डीजल पर खर्च करने के बाद यदि समय पर बारिश नहीं हुई तो पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसानों को अब अच्छी बारिश का इंतजार है ताकि फसल को जीवनदान मिल सके।
यदि अगले कुछ दिनों में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। इसका असर उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। किसान इन दिनों आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।और बारिश को लेकर कयास लगाए जा रहे है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment