_मोहन गुर्जर (मनोज)_
_8435117353_
_#दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़_
*मंदसौर।* जिले के ग्राम गुर्जरबर्डिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या के पावन अवसर पर हर माह की भांति इस बार भी भव्य महाआरती एवं बनारस शैली की गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
करीब 25 मिनट तक चली श्री सांवलिया सेठ की महाआरती के पश्चात विधि-विधान से मां गंगा की दिव्य आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
मंदिर में बढ़ती श्रद्धा और भक्तों के उत्साह को देखते हुए आगामी अमावस्या पर भी बनारस शैली की गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम के शर्मा परिवार द्वारा तीन विद्वान पंडितों के सान्निध्य में मां गंगा की विशेष आरती कराने की घोषणा की गई है। वहीं कई श्रद्धालुओं ने आगामी आरतियों के लिए अपनी बुकिंग भी करवाई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु अपनी स्वेच्छा से दान देना चाहते हैं, वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकते हैं। समिति का लक्ष्य आगामी समय में एकत्रित दान राशि से गुर्जरबर्डिया चौपाटी पर श्री सांवलिया सेठ का भव्य प्रवेश द्वार (गेट) बनाना है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, रेलिंग, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं तथा परिसर के बाहर फूलों के पौधों का रोपण भी कराया जाएगा। समिति के अनुसार मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







