टुण्डरा नगर छ ग/ केसरिया हिन्दुस्तान
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त आव्हान पर जिले के सांसद बृजमोहन अग्रवाल राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, छत्तीसगढ़ विधान सभा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत जी, विधायक कसडोल संदीप साहू को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सोपा गया,
कर्मचारी और पेंशनरों का प्रमुख मांग मोदी की गारंटी लागू करते हुए लंबित 2% महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत रेगुलर कर्मचारियों की तरह देय तारीख से शीघ्र भुगतान का आदेश जारी किया जाए , कैशलेस चिकित्सा की घोषणा बजट सत्र में किया गया था परंतु योजना की जानकारी कर्मचारियों को अभी तक नहीं दी गई है, योजना का शीघ्र क्रीयान्वयन किया जाए,
सेवानिवृत्तिपर 300 दिवस का अवकाश नकदीकरण का भुगतान किया जाए ,अनुकंपा नियुक्ति में 10% का सीलिंग समाप्त किया जाए तथा पेंशनरों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में शामिल किया जाए, 70 वर्ष के आयु होने पर 20% पेंशन वृद्धि करने, महंगाई राहत भुगतान में मध्य प्रदेश शासन से सहमति लेने की परंपरा समाप्त की जाए, पेंशन कल्याण मंडल का पुनर्गठन करने, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश का क्रीयान्वयन करते हुए छठवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर्स राशि का भुगतान किया जाये आदि प्रमुख मांगे हैं । छत्तीसगढ़ प्प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज दुबे एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा बलौदा बाजार भाटापारा के जिला अध्यक्ष पी के हिरवानी के नेतृत्व में कर्मचारी एवं पेंशनर्स साथियों के साथ कर्मचारी एवं पेंशनरों के मांगों के समर्थन करते हुए अनुशंसा पत्र भेजे जाने हेतु अनुरोध किया गया इस पर जनप्रतिनिधियों द्वारा संगठन को अस्वास्त किया कि वे मुख्यमंत्री को अपनी अनुशंसा भेजेंगे और इन मांगों पर चर्चा भी करेंगे ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







