दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता
कमासिन (बांदा)14 जुलाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा बच्ची की गैर-इरादतन हत्या वाले वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 31.05.2026 को थाना कमासिन क्षेत्र के ग्राम खमरखा में एक पक्ष द्वारा आपसी विवाद में बच्ची को पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था , जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर थाना कमासिन में अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 14.07.2026 को थाना कमासिन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्ता रामकली को ग्राम खमरखा थाना कमासिन से गिरफ्तार किया गया । व अन्य एक वाछिंत अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए प्रयाश किये जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त रामकली पत्नी रामप्रकाश उर्फ छोट्टन निवासी खमरखा थाना कमासिन जनपद बांदा रही।संबंधित पर मु0अ0सं0 166/26 धारा 115(2)/352/351(1)/ 105 बीएनएस थाना कमासिन जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ0नि0 श्री महेन्द्र प्रताप सिंह थाना कमासिन, हे0कां0 रामायण सिंह,कां0 सूर्यप्रकाश सिंह, म0 कां0 रोली रजक,म0कां0 संध्या सिंह मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







