पुलिस लाइन में जनरल परेड आयोजित, एसपी आनंद कलादगि ने जवानों को दिया भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण

SHARE:

संजय रैकवार / दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पुलिस लाइन दमोह में जनरल परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी लेकर किया गया। इसके बाद पुलिस बल ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अपनी दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
परेड के दौरान विभिन्न टोलियों द्वारा ड्रिल एवं परेड अभ्यास का प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, समयबद्धता, शारीरिक दक्षता और टीम भावना बनाए रखने के निर्देश देते हुए नियमित अभ्यास पर विशेष जोर दिया।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने जवानों को भीड़ नियंत्रण (क्राउड कंट्रोल) की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बैरिकेडिंग लगाकर कानून-व्यवस्था की स्थिति में प्रभावी भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा घेरा तैयार करने तथा समन्वित कार्रवाई का अभ्यास कराया गया, ताकि पुलिस बल किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का प्रभावी ढंग से सामना कर सके।
पुलिस बल में आपसी समन्वय और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से दो टीमों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक फिटनेस और खेल गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर शस्त्रों, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं उत्कृष्ट अनुशासन, बेहतर प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा प्रदर्शित करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।:::

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment