_मोहन गुर्जर (मनोज)_
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान, जिला ब्यूरो चीफ़
जम्मू-कश्मीर/मंदसौर ब्यूरो पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान पोषपत्री स्थित श्री शिव सेवक दिल्ली भंडारा में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगभग 120 प्रकार के व्यंजनों सहित भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई है। अपनी निःस्वार्थ सेवा, अनुशासन और श्रद्धालुओं के प्रति समर्पण के कारण यह भंडारा देशभर में विशेष पहचान रखता है।
इसी क्रम में राजनेता, अभिनेता, मॉडल एवं रेसलर रविंद्र ठाकुर का भंडारा परिसर में गर्मजोशी एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का नेतृत्व प्रधान राजू सेठी, उपप्रधान जोली जी एवं नीमच शाखा प्रमुख संजय ओझा जी ने किया।
इस अवसर पर रविंद्र ठाकुर ने श्री शिव सेवक दिल्ली भंडारा की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करना वास्तव में एक महान और पुण्य कार्य है। उन्होंने सभी सेवादारों के समर्पण, अनुशासन और मानव सेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए बाबा बर्फानी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भंडारा समिति द्वारा रविंद्र ठाकुर का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और सेवादारों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि श्री शिव सेवक दिल्ली भंडारा वर्षों से अमरनाथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर मानव सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। सेवा का यह अभियान निरंतर श्रद्धा और समर्पण के साथ जारी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







