एसबीआई रेणूकूट ने मृतक वन दरोगा के परिवार को दिलाया 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278

रेणूकूट। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा रेणूकूट ने सोमवार को मानवीय पहल करते हुए मृतक खाताधारक स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह की पत्नी प्रेमा देवी को उनके वेतन पैकेज खाते से मिलने वाली 50 लाख रुपये की बीमा क्लेम राशि प्रदान की। स्वर्गीय अनिल कुमार सिंह वन विभाग में वन दरोगा के पद पर कार्यरत थे। उनकी 8 दिसंबर 2025 को एक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। उनके निधन के बाद एसबीआई रेणूकूट शाखा ने सक्रिय पहल करते हुए वेतन पैकेज खाते पर उपलब्ध बीमा सुविधा के तहत 50 लाख रुपये का क्लेम स्वीकृत कराकर उसकी राशि उनकी पत्नी प्रेमा देवी को उपलब्ध कराई। शाखा प्रबंधक प्रीति पाण्डेय ने क्लेम राशि का चेक का भुगतान प्रेमा देवी को सौंपते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एसबीआई अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने सभी ग्राहकों से अपील की कि वे बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली वेतन खाता सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा अपने बैंक खाते में नामिनी अवश्य दर्ज कराएं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में परिजनों को लाभ प्राप्त करने में कठिनाई न हो। इस बीमा क्लेम की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कराने में बैंक कर्मचारी प्रभाकर मिश्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके विशेष प्रयासों से मृतक के परिजनों को समय पर 50 लाख रुपये की बीमा राशि प्राप्त हो सकी। बैंक की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment