बारा तहसील में ऐतिहासिक धरोहरों पर भू-माफियाओं का कब्जा, किसान नेता दीपक तिवारी द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर सौंपी गई शिकायत

SHARE:

प्रयागराज। जनपद की अमूल्य ऐतिहासिक और पर्यावरणीय धरोहरों को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे जी के नेतृत्व में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी के द्वारा अब सीधे जिलाधिकारी के स्तर पर बड़ी पहल शुरू हो गई है। ऐतिहासिक ‘लोनी नदी’ और पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले ‘गढ़वा किला’ परिसर के सदियों पुराने तालाब को बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर आवाज बुलंद की गई है इस गंभीर मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी प्रयागराज, श्री मनीष वर्मा जी से मुलाकात कर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया और उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू कराया गया जो इस प्रकार हैं कटरा से होकर शिवराजपुर, कपारी, जोरवट और कल्याणपुर होते हुए देवरा टोंस नदी में मिलने वाली ऐतिहासिक ‘लोनी नदी’ का वजूद आज खतरे में भू-माफियाओं और अवैध वाशिंग प्लांट संचालकों ने नदी के बहाव क्षेत्र को पाटकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया है। वही पुरातत्व विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए, ऐतिहासिक गढ़वा किला परिसर के सदियों पुराने संरक्षित तालाब को पाट दिया गया है और वहाँ धड़ल्ले से अवैध वाशिंग प्लांट चलाए जा रहे हैं मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि यह न सिर्फ पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों की ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट करने की एक बड़ी साजिश है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा जी ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से सुना और इस पर जनहित, पर्यावरण व देश की अमूल्य धरोहरों की रक्षा हेतु त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई