त्रिवेणी गांव में अपात्रों को दोबारा पट्टा देने का आरोप -ग्रामीणों ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

SHARE:

बांदा। जनपद के विकासखंड बड़ोखर खुर्द के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत त्रिवेणी के ग्रामीणों ने आवासीय पट्टों में चल रही धांधली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने तीन अलग-अलग वर्षों में आवंटित व प्रस्तावित आवासीय पट्टों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की पुरजोर मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 1992 और 2005 में आवंटित किए गए आवासीय पट्टों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और गड़बड़ियां हुई हैं। ज्ञापन में विस्तार से बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उस दौरान जिन लोगों के नाम आवासीय पट्टे आवंटित किए गए थे, उनमें से कई रसूखदार लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर अपनी वह भूमि आगे अन्य लोगों को बेच दी है। चौंकाने वाला आरोप यह है कि इसके बावजूद अब श्974 योजनाश् के तहत उन्हीं पुराने नामजद लोगों को दोबारा पट्टे देने की प्रक्रिया विभागीय साठगांठ से चल रही है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि इस बंदरबांट के कारण गांव के असली जरूरतमंद, गरीब और भूमिहीन लोग अपने हक से पूरी तरह वंचित रह जा रहे हैं।
जिन लोगों ने पूर्व में मिले पट्टे की जमीन को बेच दिया है या जो पहले ही पट्टे का लाभ उठा चुके हैं, उनके नाम सूची से तुरंत काटे जाएं। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान गांव के पुरुष और महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट प्रशासन ने ग्रामीणों का शिकायती पत्र स्वीकार करते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment