दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र
आगरा नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर को संचालित कराने तथा अवैध बसई मंडी को बंद कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
धरने के दौरान बाल योगी भी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों पर डटे रहने का आह्वान किया।
धरनार्थियों ने कहा कि जब तक नवीन मंडी को पूर्ण रूप से संचालित नहीं किया जाता और अवैध बसई मंडी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की।
धरना स्थल पर मंडी के पदाधिकारी, व्यापारी, किसान और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे तथा सभी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।इस अवसर पर समाजसेवी विजय सिंह लोधी मुखिया,होतम सिंह अध्यक्ष ,प्रवेंद्र कुमार,महेश चंद,अमित कुशवाह, बबलू भाई, सरवन लोधी,जगदीश तोमर,गजेंद्र सिंह लोधी, रनवीर सिंह तोमर,अजय यादव,जगन रघुवंशी,पवन रघुवंशी,सोमवीर सिंह,बच्चू सिंह,ब्रजकिशोर,साहूकार,भगवानदास,ओलम सिंह राजपूत, चांद भाई,भीमसैन,राजराइन ,अंकित ,सुनील,रहीस, भोला तोमर,पीतम सिंह तोताराम,हाकिम सिंह,देवेंद्र वर्मा दिनेश,निरंजन सिंह,प्रथम सिंह आदि उपस्थित थे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







